बेंगलुरू, आठ अक्टूबर (भाषा) सेना के अनीश थापा और महाराष्ट्र की ज्योति गावते रविवार को यहां बेंगलुरु मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के चैम्पियन बने।
नयी दिल्ली मैराथन के चैम्पियन अनीश ने यहां दो घंटे 18:06 मिनट का समय लिया जबकि सेना के ही अक्षय सैनी (2.25:04) और उत्तर प्रदेश के कुलदीप सिंह (2.26:38) तीसरे स्थान पर रहे।
महिलाओं की दौड़ में महाराष्ट्र के धावकों का दबदबा रहे। गावते (3:08:53) को राज्य की अश्विनी जाधव (3:09:00) से कड़ी टक्कर मिली। महाराष्ट्र की ही प्राची गोडबोले (3.13:17) तीसरे स्थान रही।
वैभव पाटिल ने 1.11:50 के समय के साथ पुरुषों की हाफ मैराथन जीती, जबकि बिजोया बर्मन ने 1.34:39 के समय के साथ महिला वर्ग में खिताब हासिल किया।
भाषा आनन्द मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
