scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलमहिला पेशेवर गोल्फ टूर में एमेच्योर खिलाड़ी चमके

महिला पेशेवर गोल्फ टूर में एमेच्योर खिलाड़ी चमके

Text Size:

बेंगलुरू, पांच जुलाई (भाषा) एमेच्योर खिलाड़ियों कीर्तना राजीव नायर और विधात्री उर्स ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 10वें चरण के पहले दौर में बुधवार को यहां एक अंडर 71 के स्कोर से पेशेवर खिलाड़ी खुशी खानिजाउ के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बना ली।

विधात्री ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने नौवां चरण 13 शॉट से जीता था।

एमेच्योर मन्नत बरार के अलावा अनुभवी त्वेसा मलिक और कृति चौहान पार 72 के स्कोर से संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रहे हैं।

दो एमेच्योर सानवी सोमु और प्राकृति शास्त्री के अलावा अनन्या दतार और नेहा त्रिपाठी एक ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।

इस तरह शीर्ष 10 में पांच एमेच्योर खिलाड़ी शामिल हैं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments