scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमखेलअमनदीप सिमोन एशिया प्रशांत कप गोल्फ में संयुक्त दसवें स्थान पर

अमनदीप सिमोन एशिया प्रशांत कप गोल्फ में संयुक्त दसवें स्थान पर

Text Size:

जकार्ता, 18 अगस्त ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अमनदीप कौर ने बोगी के साथ शुरूआत करके बर्डी के साथ अंत किया और पहले सिमोन एशिया प्रशांत कप के पहले दिन इवन पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त दसवें स्थान पर रही ।

वाणी कपूर की जोड़ीदार अमनदीप व्यक्तिगत वर्ग में संयुक्त दसवें स्थान पर है जबकि टीम वर्ग में दोनों छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं ।

भारत ने दो टीमें उतारी है और दूसरी टीम में दीक्षा डागर की जोड़ीदार गौरिका बिश्नोई हैं । दोनों सात ओवर के स्कोर से संयुक्त 14वें स्थान पर हैं । व्यक्तिगत श्रेणी में दीक्षा संयुक्त 18वें और गौरिका संयुक्त 30वें स्थान पर हैं जबकि वाणी संयुक्त 32वें स्थान पर है ।

दक्षिण अफ्रीका की सो यिओन यू सात अंडर पार 65 के साथ शीर्ष पर है।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments