scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमखेलमहिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण में अमनदीप शीर्ष पर

महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण में अमनदीप शीर्ष पर

Text Size:

मुंबई, 23 फरवरी (भाषा) अमनदीप द्राल डबल बोगी के बावजूद बुधवार को पहले दौर में चार अंडर 66 के स्कोर से महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण में शीर्ष पर चल रही हैं।

अमनदीप ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हिताषी बक्शी और सहर अटवाल पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। इन दोनों ने 67 का स्कोर बनाया।

रिद्धिमा दिलावरी और पिछले हफ्ते खिताब जीतने वाली एमेच्योर स्नेहा सिंह 68 के स्कोर से संयुक्त चौथे स्थान पर चल रही हैं। गौरिका बिश्नाई एक अंडर 69 के स्कोर से छठे स्थान पर हैं।

नेहा त्रिपाठी पार 70 के स्कोर से सातवें स्थान पर हैं। बाम्बे प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में सात खिलाड़ियों ने पार या इससे बेहतर स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments