scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमखेलअल्बर्टो नोगुएरा ने मुंबई सिटी एफसी के साथ अनुबंध बढ़ाया

अल्बर्टो नोगुएरा ने मुंबई सिटी एफसी के साथ अनुबंध बढ़ाया

Text Size:

मुंबई, 23 मई (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने मंगलवार को घोषणा की कि स्पेन के मिडफील्डर अल्बर्टो नोगुएरा ने क्लब के साथ एक साल का नया अनुबंध किया है जिससे वह 2023-24 सत्र के अंत तक टीम के साथ रहेंगे।

तैंतीस साल के अल्बर्टो ने पिछले सत्र में मुंबई सिटी के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें टीम इंडियन सुपर लीग की विनर्स शील्ड जीतने में सफल रही थी।

अल्बर्टो ने चार गोल करने के अलावा 55 टैकल, 11 इंटरसेप्शन और 15 ब्लॉक भी किए।

मैड्रिड में जन्में इस अटैकिंग मिडफील्डर ने क्लब प्ले ऑफ में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 3-1 की जीत के दौरान भी गोल दागा जिससे मुंबई सिटी की टीम 2023-24 एएफसी चैंपियन्स लीग में जगह बनाने में सफल रही।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments