scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलअक्षिता तलवारबाजी विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेगी

अक्षिता तलवारबाजी विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेगी

Text Size:

चेन्नई छह जून (भाषा) चेन्नई की तलवारबाज सी मारिया अक्षिता को चीन में होने वाले एशियाई खेलों सहित आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

यहां जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि 23 साल की इस खिलाड़ी को दिल्ली में पांच जून को आयोजित चयन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है।

फोइल वर्ग में चुनौती पेश करने वाले इस खिलाड़ी ने हाल ही में लखनऊ में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है । इन प्रतियोगिताओं में  एशियाई चैम्पियनशिप ( चीन के वूशी में 17 से 22 जून), विश्व चैम्पियनशिप (इटली के मिलान में  22 से 30 जुलाई) और एशियाई  खेलों ( चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर) जैसे बड़े खेल आयोजन शामिल हैं।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments