scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलबीसीसीआई की तरह पूर्व खिलाड़ियों को प्रदेश ईकाइयों में मताधिकार दे सकता है एआईएफएफ

बीसीसीआई की तरह पूर्व खिलाड़ियों को प्रदेश ईकाइयों में मताधिकार दे सकता है एआईएफएफ

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 जुलाई ( भाषा ) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ प्रदेश स्तर पर भारत के पूर्व खिलाड़ियों को अधिक भागीदारी देने की कवायद में चुनाव में मतदान अधिकार भी दे सकता है ।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही प्रदेश ईकाइयों में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मतदान का अधिकार दिया है ।अब एआईएफएफ भी बीसीसीआई की तर्ज पर फैसला ले सकता है ।

एआईएफएफ ने एक सर्कुलर में भारत के सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का ब्यौरा मांगा है जो देश के लिये कम से कम पांच मैच खेल चुके हैं और कम से कम दो साल पहले फुटबॉल को अलविदा कह चुके हैं ।

एक सूत्र ने बताया ,‘‘ प्रशासन में अधिक पूर्व खिलाड़ियों को शामिल करने के लिये यह किया जा रहा है । देश का नाम रोशन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर बदलाव लाने का मौका मिलेगा ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments