scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलएआईएफएफ मंत्रालय के मंजूरी मिलने पर एशियाड भेज सकता है सीनियर टीम

एआईएफएफ मंत्रालय के मंजूरी मिलने पर एशियाड भेज सकता है सीनियर टीम

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) खेल मंत्रालय द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के लिए हरी झंडी मिलने की स्थिति में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री की अगुआई वाली सीनियर टीम को इन महाद्वीपीय खेलों के लिए भेज सकता है।

राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को 2018 में जकार्ता एशियाड में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गयी थी क्योंकि खेल मंत्रालय के नियम के अनुसार टीम खेल में शीर्ष आठ में रहने वाली को ही इन खेलों में भाग लेने की मंजूरी दी जा सकती है। भारतीय टीम एशिया में इस समय 18वें स्थान पर है।

क्रोएशियाई कोच इगोर स्टिमक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय टीम ने सैफ चैम्पियनशिप जीतने के बाद रैंकिंग में 99वां स्थान हासिल किया।

इस घटना की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा, ‘‘मौजूदा राष्ट्रीय टीम में सात अंडर-23 खिलाड़ी हैं और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने की स्थिति में बड़ी उम्र के तीन खिलाड़ियों को अनुमति दी जा सकती है तो कप्तान छेत्री, गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और डिफेंडर संदेश झिंगन एशियाई खेलों के लिए जा सकते हैं। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments