scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमखेलएआई प्लस स्मार्टफोन आईपीएल 2026 से पहले मुंबई और केकेआर से जुड़ा

एआई प्लस स्मार्टफोन आईपीएल 2026 से पहले मुंबई और केकेआर से जुड़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) एआई प्लस स्मार्टफोन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का स्मार्टफोन भागीदार होगा।

एआई प्लस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईपीएल एक ऐसा अवसर होता है जब भारत शहरों, समुदायों और पीढ़ियों के साथ एकजुट होता है। लीग की दो सबसे प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी के साथ जुड़कर एआई प्लस स्मार्टफोन उन पलों का हिस्सा बनना चाहता है जहां प्रतिस्पर्धा, जश्न और सामूहिक उत्साह राष्ट्रीय चर्चा को परिभाषित करते हैं।’’

मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने यह टी20 टूर्नामेंट तीन बार जीता है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments