scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री मोदी के विजन का प्रमाण है अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी मिलना : शाह

प्रधानमंत्री मोदी के विजन का प्रमाण है अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी मिलना : शाह

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिलना भारत को खेलों के वैश्विक ‘हॉटस्पॉट’ बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि का प्रमाण है ।

अहमदाबाद को राष्ट्रमंडल खेल 2030 का मेजबान चुने जाने की घोषणा के बाद शाह ने एक्स पर भारतवासियों को बधाई दी ।

शाह ने लिखा ,‘‘ यह हमारे भारत को वैश्विक खेलों का हॉटस्पॉट बनाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी की दूरदृष्टि का प्रमाण है । मोदी जी ने एक दशक में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करके कुशल प्रशासन और सतत टीमवर्क से देश के सामर्थ्य को बढाया है ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments