scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमखेलकीनिया में अहलावत और शर्मा ने कट हासिल किया, संधू चूके

कीनिया में अहलावत और शर्मा ने कट हासिल किया, संधू चूके

Text Size:

नैरोबी, 21 फरवरी (भाषा) भारत के वीर अहलावत ने तीन अंडर 67 और शुभंकर शर्मा ने पांच अंडर 65 का स्कोर बनाया जिससे वे मैजिकल कीनिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में कट में जगह बनाने में सफल रहे।

अहलावत ने पहले दो दौर में 67-67 का स्कोर बनाया और वह छह अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 28वें स्थान पर हैं।

शर्मा ने दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन किया तथा छह बर्डी और एक बोगी करके पांच अंडर 65 का स्कोर बनाया। दो दिनों के बाद उनका कुल स्कोर चार अंडर पर है और वह संयुक्त 55वें स्थान पर हैं।

भारत के एक अन्य गोल्फर युवराज संधू 69-71 के स्कोर के साथ कट से चूक गए।

फ्रेडरिक लैक्रॉइक्स ने दूसरे दौर में 62 का स्कोर बनाकर केसी जार्विस के साथ बढ़त साझा की। इन दोनों का कुल स्कोर 13 अंडर पार है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments