scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलसबसे कम समय में टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी ने न्यूलैंड्स पिच को असंतोषजनक कहा

सबसे कम समय में टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी ने न्यूलैंड्स पिच को असंतोषजनक कहा

Text Size:

दुबई, नौ जनवरी (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट पांच सत्र के भीतर समाप्त होने के बाद न्यूलैंड्स की पिच को ‘असंतोषजनक’ बताया ।

भारत ने मेजबान को मैच में सात विकेट से हराया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा मैच रहा। इस जीत से भारत ने श्रृंखला 1 . 1 से बराबर कर ली।

आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत यह फैसला लिया गया। इस मैच में सिर्फ 642 गेंदें फेंकी जा सकी थी।

मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने आईसीसी को जमा की गई रिपोर्ट में कहा ,‘‘ न्यूलैंड्स की पिच काफी कठिन थी। गेंद तेजी से उछाल ले रही थी और शॉट खेलना मुश्किल था । कई बल्लेबाजों को दस्तानों पर लगी और ऐसे असमान उछाल के कारण कई विकेट गिरे।’’

न्यूलैंड्स को इसके लिये एक डिमेरिट अंक लगाया गया । ऐसा डिमेरिट अंक उन मैदानों पर लगाया जाता है जहां की पिच और आउटफील्ड को मैच रैफरी असंतोषजनक करार देते हैं ।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के पास फैसले के खिलाफ अपील के लिये 14 दिन का समय है।

अगर इसके छह डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो अगले 12 महीने तक न्यूलैंड्स पर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो सकेगा। वहीं 12 डिमेरिट अंक होने पर 24 महीने का निलंबन होगा। ये अंक पांच साल की अवधि के लिये होते हैं ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments