scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलएएफआई ने एथलेटिक्स में फर्जी उम्र और डोपिंग के खिलाफ नीति बनाई

एएफआई ने एथलेटिक्स में फर्जी उम्र और डोपिंग के खिलाफ नीति बनाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च ( भाषा ) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने शुक्रवार को ट्रैक और फील्ड में फर्जी उम्र बताने और डोपिंग के मामलों में ‘व्हिसल ब्लोअर (धोखाधड़ी की सूचना) नीति’ का ऐलान किया ।

एएफआई ने असम के काजीरंगा में कुछ दिन पहले हुई कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया ।

एएफआई ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ एएफआई ने डोपिंग और उम्र को लेकर धोखाधड़ी के मामलों में व्हिसल ब्लोअर नीति का ऐलान किया है ।’’

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि कार्यकारी समिति ने आगामी सत्र में राष्ट्रीय मैराथन चैम्पियनशिप कराने का भी फैसला लिया है ।

इसके साथ ही एसएएचएएस ( खेलों में उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ बचाव )की नीति में भी सुधार का फैसला किया गया ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments