scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमरिपोर्टकल्याणी में योगी आदित्यनाथ का रोड शो, भाजपा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

कल्याणी में योगी आदित्यनाथ का रोड शो, भाजपा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच सीएम योगी के रोड शो में भारी भीड़, विकास और सुशासन का दिया संदेश

Text Size:

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल राज्य के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी अनुपम विश्वास के समर्थन में भव्य रोड शो किया. इस दौरान सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और वंदे मातरम, भारत माता और जयश्रीराम के नारे गूंजते रहे. सीएम योगी ने लोगों पर पुष्पवर्षा कर अभिवादन स्वीकार किया.

रोड शो में धार्मिक झांकियां भी शामिल रहीं जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में कलाकार आकर्षण का केंद्र बने. भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल विकास और सुशासन की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में माफिया और भ्रष्टाचार समाप्त होगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया और भाजपा के पक्ष में समर्थन जताया.

share & View comments