scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलएएफसी महिला एशियाई कप : वियतनाम से हारी भारतीय टीम

एएफसी महिला एशियाई कप : वियतनाम से हारी भारतीय टीम

Text Size:

पर्थ, चार मार्च (भाषा) भारतीय टीम ने इंजुरी स्टॉपेज टाइम में एक गोल गंवाया और महिला एएफसी एशियाई कप फुटबॉल के पहले मैच में बुधवार को वियतनाम से 1 . 2 से हार गई ।

पहला मैच खेल रही संफिदा नोंगरम ने 65वें मिनट में बराबरी का गोल किया । इससे पहले वियतनाम ने एंगान थि वान सू के गोल के दम पर 30वें मिनट में बढत बना ली थी ।

भारत ने अतिरिक्त समय के चौथे मिनट में गोल गंवाया और एंगान थि वान सू ने एक और गोल करके टीम को जीत दिला दी ।

इस हार के बावजूद भारत का प्रदर्शन सराहनीय कहा जायेगा क्योंकि विश्व रैंकिंग में वियतनाम 36वें और भारत 67वें स्थान पर है । वियतनाम 2023 फीफा महिला विश्व कप खेल चुका है और एशियाई कप 2022 क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments