scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलएएफसी एशियाई कप का फाइनल ड्रा कतर में 11 मई को

एएफसी एशियाई कप का फाइनल ड्रा कतर में 11 मई को

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि एएफसी एशियाई कप कतर 2023 के लिये फाइनल ड्रा 11 मई को कतर के दोहा में कटारा ऑपेरा हाउस में कराया जायेगा।

सभी प्रतिभागी सदस्य संघों (पीएमए) को भेजे गये पत्र में एएफसी ने सूचित किया कि कतर एएफसी एशियाई कप के आगामी चरण की मेजबानी करेगा जिसमें इसकी प्रस्तावित तारीख 12 जनवरी से 10 फरवरी के बीच होगी।

एएफसी ने प्रत्येक पीएमए के अध्यक्ष, मुख्य कोच और टीम मैनेजर को फाइनल ड्रा में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित किया है।

भाषा

नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments