scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलअदिति की शानदार लय जारी, दुनिया की नंबर एक लिडिया को पर दो शॉट की बढ़त

अदिति की शानदार लय जारी, दुनिया की नंबर एक लिडिया को पर दो शॉट की बढ़त

Text Size:

काएक (सऊदी अरब), 17 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने शुक्रवार को यहां अरामको सऊदी लेडीज इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शानदार लय जारी रखते हुए दूसरे दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेला।

इससे अदिति का कुल स्कोर 13 अंडर का है और वह दुनिया की नंबर एक गोल्फर लिडिया को पर दो शॉट की बढ़त बनाये हैं।

पिछले दो हफ्तों में अदिति ने कीनिया में जीत दर्ज की थी जबकि मोरक्को में तीसरे स्थान पर रही थीं।

वह लेडीज यूरोपीय टूर की इस प्रतियोगिता में स्टार सुसज्जित गोल्फरों पर बढ़त बनाये हैं।

लिडिया (69) 12 अंडर के कुल स्कोर से अमेरिका की लिलिया वु (66) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments