scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलअदिति भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ, प्रणवी और अवनी ने भी कट में जगह बनाई

अदिति भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ, प्रणवी और अवनी ने भी कट में जगह बनाई

Text Size:

लास वेगास, चार अप्रैल (भाषा) भारत की शीर्ष खिलाड़ी अदिति अशोक ने अरामको गोल्फ चैंपियनशिप में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जबकि प्रणवी उर्स और अवनी प्रशांत ने भी कट में जगह बनाई।

हीरो महिला इंडियन ओपन सहित पांच बार की एलईटी विजेता अदिति ने दूसरे दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाकर लीडरबोर्ड में शीर्ष 15 में जगह बनाई। पहले दौर में उन्होंने 73 का स्कोर बनाया था।

कट हासिल करने वाली अन्य दो भारतीय खिलाड़ी प्रणवी (76-75) और अवनी (75-76) हैं। यह दोनों सात ओवर पार के स्कोर के साथ संयुक्त 59वें स्थान पर हैं।

दीक्षा डागर का खराब प्रदर्शन दूसरे दौर में भी जारी रहा। उन्होंने छह ओवर 78 का स्कोर बनाकर कुल नौ ओवर पार का स्कोर हासिल किया और इस तरह से वह कट में जगह नहीं बना सकी। पहले दिन उन्होंने तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया था।

तेज हवा वाले दिन तीन अंडर 69 का स्कोर बनाकर लॉरेन कफलिन ने एकल बढ़त हासिल की। उनका कुल स्कोर आठ अंडर पार हो गया है, जबकि ह्यो जू किम और लियोना मैगुइरे तीन अंडर पार के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पर हैं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments