scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलअदिति एलपीजीए क्लासिक में शीर्ष 10 में जगह बनाने की दौड़ में

अदिति एलपीजीए क्लासिक में शीर्ष 10 में जगह बनाने की दौड़ में

Text Size:

बेलमोंट (अमेरिका), 18 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां एलपीजीए क्लासिक में लय हासिल करने के लिए जूझती दिखी लेकिन इसके बावजूद पार 72 के स्कोर के साथ एक बार फिर शीर्ष 10 में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं।

अदिति ने तीसरे दौर में दो बर्डी और दो बोगी की और वह संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर चल रही हैं।

अदिति ने तीन दौर में 68, 67 और 72 का स्कोर बनाया और उनका कुल स्कोर नौ अंडर 207 है।

वह शीर्ष पर चल रही ऐमी यैंग से छह शॉट पीछे हैं जिन्होंने तीसरे दौर में पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments