scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलअदिति अशोक संयुक्त 29वें स्थान पर खिसकी

अदिति अशोक संयुक्त 29वें स्थान पर खिसकी

Text Size:

ओआहु (अमेरिका), 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां लोटे चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में खराब कार्ड के कारण बीती रात के संयुक्त सातवें स्थान से संयुक्त 29वें स्थान पर खिसक गयीं।

अदिति ने तीसरे दौर में चार ओवर 76 का कार्ड खेला। इससे वह इवन पार के स्कोर से संयुक्त 29वें स्थान पर चल रही हैं। तीसरे दिन भी तेज हवायें चलती रहीं जिसमें अदिति ने तीन बर्डी, पांच बोगी और एक डबल बोगी लगायी।

कोरिया की हयो जू किम ने इवन पार 72 का कार्ड खेला लेकिन वह फिर भी बढ़त बनाये हैं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments