scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमखेलअदिति अशोक 44वें स्थान पर फिसली

अदिति अशोक 44वें स्थान पर फिसली

Text Size:

नेपल्स (अमेरिका), 18 नवबंर (भाषा) भारत की अदिति अशोक शुक्रवार को यहां दूसरे दौर में एक अंडर 72 के स्कोर से सीएमई ग्रुप टूर गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 44वें स्थान पर चल रही हैं।

अदिति पहले दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से कल रात संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर चल रही थी और शुक्रवार को उन्हें 12 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा।

अदिति का कुल स्कोर तीन अंडर 141 है।

एलिसन ली और नासा हताओका दूसरे दौर में बाद 14 अंडर 130 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments