चेन्नई, छह अगस्त (भाषा) पाकिस्तान और जापान ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के राउंड रॉबिन मैच में रविवार को 3 . 3 से ड्रॉ खेला ।
इससे दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं । पाकिस्तान पांचवें और जापान चौथे स्थान पर है ।
दोनों टीमों ने शुरू ही से आक्रामक रूख बनाये रखा । पाकिस्तान के लिये नौवे मिनट में अब्दुल राणा ने गोल किया । मोहम्मद खान के शॉट को जापानी गोलकीपर ने बचा लिया लेकिन राणा ने रिबाउंड पर गोल दागा ।
जापान के लिये चार मिनट बाद सेरेन तनाका ने बराबरी का गोल दाग दिया ।
दूसरे क्वार्टर में मोहम्मद खान ने पाकिस्तान के लिये दूसरा गोल कर दिया ।
दूसरे हाफ में जापान ने जवाबी हमले बोले और योसेइ काटो ने बराबरी का गोल दागा । तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले जापान के कप्तान मसाकी ओहाशी ने एक और गोल करके टीम को बढत दिला दी ।
आखिरी क्वार्टर में जापान का फोकस सिर्फ गेंद पर कब्जा बनाये रखने पर रहा । पाकिस्तान को 55वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर मोहम्मद खान ने बराबरी का गोल दागा ।
पाकिस्तान का सामना सोमवार को चीन से होगा जबकि जापान की टक्कर मलेशिया से होगी ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
