scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलकांस्य पदक के मुकाबले में लेबनान से 0 . 1 से हारा भारत

कांस्य पदक के मुकाबले में लेबनान से 0 . 1 से हारा भारत

Text Size:

चियांग मई (थाईलैंड), 10 सितंबर ( भाषा ) सेंटर बैक ए कासिम अल जेन के 77वें मिनट में किये गए गोल की मदद से लेबनान ने किंग्स कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में भारत को 1 . 0 से हरा दिया ।

भुवनेश्वर और बेंगलुरू में पिछले दो मुकाबलों में भारत ने लेबनान को हराया था लेकिन इस बार जीत की हैट्रिक नहीं लगा सका ।

भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी डिफेंस पर लगातार हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सके । पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद अल जेन ने 77वें मिनट में यह गोल दागा जिसकी मदद से उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता । भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पहले हेडर पर गोल बचाया लेकिन रिबाउंड पर लेबनान ने बढत बना ली ।

चार साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम बैरंग लौटेगी ।

इससे पहले विवादास्पद पेनल्टी पर सेमीफाइनल में भारत को इराक के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4 . 5 से पराजय झेलनी पड़ी थी ।

भारत के लिये मनवीर सिंह और लालियांजुआला छांगटे ने मौके बनाये लेकिन कई बार गेंद बार के ऊपर से चली गई तो कई बार निशाना चूक गई ।

दूसरे हाफ में भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सारे दाव और संयोजन आजमा लिये लेकिन गोल नहीं हो सका । स्टिमक ने पांच बदलाव किये लेकिन ब्रेंडन फर्नांडिस से लेकर राहुल केपी तक कोई गोल नहीं कर सका ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments