scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलदुलार मरांडी के चार गोल से एसएसबी ने ओडिशा को 5-2 से हराया

दुलार मरांडी के चार गोल से एसएसबी ने ओडिशा को 5-2 से हराया

Text Size:

भुवनेश्वर, 21 मई (भाषा) कप्तान दुलार मरांडी के चार गोल से एसएसबी ने ‘इंडियन वुमेन लीग’ के मैच में शनिवार को यहां ओडिशा पुलिस को 5-2 से हराया।

ओडिशा की टीम ने मैच के छठे मिनट में सुमन महापात्रा के गोल से बढ़त हासिल कर ली थी।

दुलार ने 27 और 37वें मिनट में गोल कर एसएसबी को बढ़त दिला दी। इसके बाद नाओरेम सुमिला चानू के गोल से मध्यांतर से पहले टीम की बढ़त 3-1 हो गयी।

दुलार ने दूसरे हाफ में भी 10 मिनट के अंदर (57वें और 67वें मिनट) दो गोल कर टीम को 5-1 से आगे कर दिया।

मैच के आखिरी मिनटों में लोचना मुंडा ने ओडिशा के लिए गोल कर हार के अंतर को कम किया।

दिन के एक अन्य मैच में युमलेम्बम पकपी देवी (47वां, 65वां मिनट) के दो गोल की बदौलत किकस्टार्ट एफसी ने एआरए एफसी को 3-0 से शिकस्त दी। मैच में एक अन्य गोल थिंगबैजम बेबीसाना देवी (75वें) ने किया।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments