scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलदिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच वाटसन ने संकेत दिये, बीमार साव आईपीएल से बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच वाटसन ने संकेत दिये, बीमार साव आईपीएल से बाहर

Text Size:

मुंबई, 12 मई (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव के टीम के अगले दो लीग मैचों में उपलब्ध होने की संभावना नहीं है क्योंकि सहायक कोच शेन वाटसन ने गुरुवार को कहा कि ‘उन्हें पिछले दो हफ्तों से बुखार आ रहा है’।

साव टीम के पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाये हैं और कप्तान ऋषभ पंत ने भी कहा था कि साव को टाइफाइड हो गया है।

साव को बुखार था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में खेले थे।

वाटसन ने ‘ग्रेड क्रिकेटर’ से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि जांच में क्या पता चला है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उसे पिछले दो हफ्तों से बुखार था इसलिए इसके कारण का पता करना था कि उन्हें क्या हुआ है। ’’

वाटसन ने कहा, ‘‘उनका नहीं खेलना हमारा नुकसान होगा। उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जायें लेकिन दुर्भाग्य से वह हमारे अंतिम दो मैचों तक फिट नहीं हो सकेंगे। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments