scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलतमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी में बड़ी जीत

तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी में बड़ी जीत

Text Size:

भोपाल, 12 मई (भाषा) तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गुरुवार को यहां अपने-अपने पूल में बड़ी जीत दर्ज की।

तमिलनाडु ने पूल एफ के मैच में अरुणाचल प्रदेश को 12-0 से हराया, जबकि पूल जी में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को इसी अंतर से पराजित किया।

हॉकी अंडमान और निकोबार ने पूल एफ में मैदान पर उतरे बिना ही अपना मैच गंवा दिया। इससे हॉकी कर्नाटक को 5-0 से विजेता घोषित किया गया।

इससे पहले आंध्र प्रदेश ने बुधवार देर रात पूल ई के मैच में पुडुचेरी को 16-0 से करारी शिकस्त दी।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments