scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलभारत गुवाहाटी में बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 और केरल में जूनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा

भारत गुवाहाटी में बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 और केरल में जूनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) भारत इस सत्र में दो और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसमें गुवाहाटी बीडब्ल्यूएफ सुपर 100 टूर्नामेंट का आयोजन होगा जबकि केरल में एक जूनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होना है।

गुवाहाटी टूर्नामेंट पांच से 10 दिसंबर तक होगा जबकि ओडिशा ओपन 12 से 17 दिसंबर तक खेला जाएगा।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने सोमवार को इंडिया ओपन से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘पांच दिसंबर से गुवाहाटी में एक नया सुपर 100 टूर्नामेंट आवंटित करने के लिए मैं बीडब्ल्यूएफ का शुक्रगुजार हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने केरल में एक और जूनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए भी संपर्क किया है। हमारा लक्ष्य है कि भारत अधिक से अधिक टूर्नामेंटों की मेजबानी कर सकें ताकि हमारे छोटे खिलाड़ी अधिकतम लाभ उठा सकें।’’

भारत ने पिछले साल सितंबर में महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय चैलेंज और छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय चैलेंज की मेजबानी की थी।

देश के प्रमुख टूर्नामेंट इंडिया ओपन को इस वर्ष से सुपर 750 में अपग्रेड किया गया है। पिछले सत्र तक यह सुपर 500 प्रतियोगिता थी।

इसके अलावा भारत सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300, ओडिशा सुपर 100, बेंगलुरू और रायपुर में अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर्स के साथ-साथ पुणे और हैदराबाद में दो जूनियर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की भी मेजबानी करता है।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments