scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलडेम्पो की नौ साल बाद आई-लीग में वापसी

डेम्पो की नौ साल बाद आई-लीग में वापसी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) भारतीय फुटबॉल में एक समय दबदबा रखने वाले डेम्पो एससी ने शनिवार को  सुदेवा दिल्ली एफसी पर 3-1 से जीत दर्ज करके नौ साल के अंतराल के बाद आई-लीग  में अपनी वापसी पक्की कर ली।

  पांच बार के एनएफएल/आई-लीग चैंपियन टीम आई-लीग दूसरे डिवीजन के मैच में पहले हाफ में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी कर सुदेवा दिल्ली को मात दी।

लक्ष्मीराव राणे, राहुल कुमार पासवान और शुभम रावत ने दूसरे हाफ में 21 मिनट के अंदर तीन गोल कर डेम्पो की जीत पक्की की।

डेम्पो इस जीत के बाद लीग तालिका में 27 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments