लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से होने वाली दुर्घटनाओं में यात्रियों और अन्य प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद देने वाली ‘यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना’ पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी मदद बन रही है. वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2025-26 के बीच मौत और घायल होने के कुल 342 मामलों में 17.33 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है. योगी सरकार ने यह मदद पीड़ितों और उनके परिवारों को देकर उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद की है.
योजना के तहत 2017 से पहले के दो वर्षों यानी 2015-16 और 2016-17 में मौत के 8 मामलों में 40 लाख रुपये की सहायता दी गई थी. इसके बाद 2017-18 से 2025-26 तक 9 वर्षों में मौत के 322 मामलों में करीब 17.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. वहीं घायल यात्रियों के 20 मामलों में 24.37 लाख रुपये की सहायता दी गई.
2017-18 से 2025-26 के बीच मृतकों के परिवारों को दी गई आर्थिक सहायता में लगातार बड़े स्तर पर भुगतान हुआ. इस दौरान सबसे ज्यादा 2019-20 में 78 मौत के मामलों में करीब 3.68 करोड़ रुपये और 2021-22 में 48 मामलों में करीब 2.37 करोड़ रुपये की सहायता दी गई.
वहीं 2017-18 में 42 मामलों में करीब 2.10 करोड़ रुपये, 2023-24 में 32 मामलों में 1.85 करोड़ रुपये और 2025-26 में 27 मामलों में 1.97 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.