scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमरिपोर्टग्वालियर जू में सफेद बाघिन ‘मीरा’ ने तीन शावकों को दिया जन्म, एक व्हाइट टाइगर भी शामिल

ग्वालियर जू में सफेद बाघिन ‘मीरा’ ने तीन शावकों को दिया जन्म, एक व्हाइट टाइगर भी शामिल

दो रॉयल बंगाल और एक सफेद शावक, सभी स्वस्थ; जू में बाघों की संख्या बढ़कर 10 हुई.

Text Size:

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी प्राणी उद्यान (ग्वालियर जू) में सफेद बाघिन ‘मीरा’ ने रविवार दोपहर तीन शावकों को जन्म दिया. इनमें एक सफेद बाघ का शावक और दो पीले (रॉयल बंगाल) बाघ के शावक शामिल हैं. जू प्रशासन के अनुसार मां और तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और बाघिन लगातार बच्चों को दूध पिला रही है.

ग्वालियर जू के क्यूरेटर गौरव परिहार ने बताया कि नए शावकों के जन्म के बाद जू में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जिनमें चार सफेद बाघ और छह रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं. कुल संख्या में चार नर, तीन मादा और तीन शावक हैं.

उन्होंने बताया कि बाघिन मीरा का जन्म भी ग्वालियर जू में ही हुआ था. जू के तहत संचालित एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से अब तक 21-22 बाघ देश के अन्य चिड़ियाघरों को दिए जा चुके हैं और बदले में अन्य जानवर प्राप्त किए गए हैं.

जू प्रशासन के मुताबिक स्वस्थ प्रजनन सुनिश्चित करने के लिए सफेद बाघों का रॉयल बंगाल टाइगर के साथ क्रॉस-ब्रीडिंग की जाती है, ताकि इनब्रीडिंग से बचा जा सके. फिलहाल बाघिन मीरा को हल्का आहार जैसे चिकन, चिकन सूप, अंडे और दूध दिया जा रहा है, जिससे वह शावकों की बेहतर देखभाल कर सके.

share & View comments