scorecardresearch
Monday, 25 May, 2026
होमरिपोर्टUPPSC ने लेखपाल मुख्य परीक्षा पर अफवाहों को किया खारिज, कार्रवाई की चेतावनी

UPPSC ने लेखपाल मुख्य परीक्षा पर अफवाहों को किया खारिज, कार्रवाई की चेतावनी

44 जिलों के 861 केंद्रों पर हुई परीक्षा को पारदर्शी बताते हुए आयोग ने सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील की

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने स्पष्ट किया कि 21 मई 2026 को आयोजित परीक्षा प्रदेश के 44 जनपदों के 861 परीक्षा केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न हुई. इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहे हैं.

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही है तथा आयोग भर्ती की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ आयोग और पुलिस द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

share & View comments