scorecardresearch
Friday, 18 September, 2026
होमरिपोर्टUP: योगी ने विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों को बताया स्वावलंबन का आधार

UP: योगी ने विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों को बताया स्वावलंबन का आधार

पीएम विश्वकर्मा योजना से शिल्पकारों को प्रशिक्षण, टूलकिट और रोजगार के अवसर मिले

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और शिल्पकारों व कारीगरों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी. उन्होंने कहा कि जो देश अपने शिल्पकारों और कारीगरों का सम्मान करता है, वही आगे बढ़ता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना के साथ पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की. इसके जरिए पारंपरिक शिल्प और कारीगरी को आधुनिक तकनीक और नए बाजारों से जोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि राजमिस्त्री, बढ़ई, हलवाई, सोनार समेत विभिन्न कारीगरी से जुड़े लोगों के लिए उनका हुनर स्वावलंबन का आधार रहा है, लेकिन आजादी के बाद लंबे समय तक इन कौशलों की उपेक्षा हुई.

योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने पहली बार शिल्पकारों को प्रशिक्षण, टूलकिट और रोजगार के अवसरों से जोड़ा है. इसके चलते उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक लोग कारीगरी और शिल्प से जुड़कर रोजगार और स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़े हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव पुस्तक का विमोचन भी किया.

share & View comments