scorecardresearch
Thursday, 17 September, 2026
होमरिपोर्टUP: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

UP: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

गोरखपुर में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंदों के इलाज में पूरी मदद करेगी. उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड जल्द बनवाने के निर्देश दिए. इसके बाद भी जरूरत पड़ने पर विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराने को कहा.

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्र देखे और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद तरीके से किया जाना चाहिए.

देवरिया से आए एक दिव्यांग ने इलाज के लिए मदद मांगी. मुख्यमंत्री को उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल कार्ड बनवाने के निर्देश दिए. पेंशन बंद होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को दिव्यांग पेंशन बहाल कराने को भी कहा.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की. उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाया और उनके स्वास्थ्य व टीकाकरण की जानकारी ली.

share & View comments