scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमरिपोर्टनिवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा यूपी: सीएम योगी

निवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा यूपी: सीएम योगी

सीएम बोले- 2017 से पहले न स्पष्ट नीति थी, न ठोस कार्ययोजना, अब निवेश के लिए बेहतर माहौल.

Text Size:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में कई बड़े बदलाव आए हैं.

योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए न स्पष्ट नीति थी और न ही ठोस कार्ययोजना. डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के साथ निवेश और औद्योगिक विकास की नई कार्यसंस्कृति विकसित की गई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश के अनुकूल माहौल से उत्तर प्रदेश आज निवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है.

उन्होंने बताया कि बढ़ते वैश्विक विश्वास को और मजबूत करने के लिए बुधवार को सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक होगी. इसमें उत्तर प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं, मौजूदा परियोजनाओं को गति देने और निवेश को जमीन पर उतारकर उत्पादन शुरू करने पर चर्चा होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से नया रोजगार और हर रोजगार से परिवारों में खुशहाली के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है.

share & View comments