scorecardresearch
Tuesday, 26 May, 2026
होमरिपोर्टयूपी के युवाओं को मिलेगा वर्ल्ड क्लास स्किल प्रशिक्षण

यूपी के युवाओं को मिलेगा वर्ल्ड क्लास स्किल प्रशिक्षण

डेलॉयट और टाटा टेक्नोलॉजीज ने योगी सरकार के सामने पेश किया कौशल विकास का रोडमैप

Text Size:

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए योगी सरकार कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को नए आयाम दे रही है. सोमवार को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में डेलॉयट और टाटा टेक्नोलॉजीज ने युवाओं के लिए तैयार की जा रही योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया.

बैठक में राजकीय आईटीआई को आधुनिक तकनीक, ऑटोमेशन, ई-लर्निंग और इंडस्ट्री 4.0 आधारित सुविधाओं से लैस कर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की योजना साझा की गई. वहीं डेलॉयट ने भविष्य के रोजगार रुझानों और निवेश आधारित स्किल मॉडल पर प्रस्तुति दी.

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक संस्थाओं की विशेषज्ञता से प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे. सरकार का लक्ष्य युवाओं को इंडस्ट्री-रेडी और आत्मनिर्भर बनाना है.

share & View comments