scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमरिपोर्टवाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचेंगे और महानाट्य देखेंगे.

Text Size:

वाराणसी: वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का मंचन होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. यह महानाट्य बीएलडब्ल्यू मैदान में होगा और इसमें सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, विक्रम संवत की वैज्ञानिकता और भारत के गौरवशाली इतिहास को दिखाया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान बाबा विश्वनाथ को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी समर्पित की जाएगी, जो भारतीय समय गणना की परंपरा को दर्शाती है और इसका डिजिटल रूप भी तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचेंगे और महानाट्य देखेंगे.

4 अप्रैल को मुख्यमंत्री काशी कोतवाल बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे. तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई प्रदर्शनियां भी लगेंगी. महानाट्य करीब 1 घंटा 45 मिनट का होगा, जिसमें 175 से ज्यादा कलाकार भाग लेंगे.

share & View comments