scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमरिपोर्टमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

अमित शाह, गडकरी, योगी और फडणवीस समेत कई नेताओं ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोहन यादव राज्य के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों में अग्रणी हैं और उनके स्वस्थ, सुखमय तथा दीर्घायु जीवन की कामना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरीराज सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वस्थ और प्रफुल्लित जीवन की कामना की. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेताओं ने भी बधाई संदेश जारी किए.

share & View comments