scorecardresearch
Saturday, 30 May, 2026
होमरिपोर्टयूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, पारदर्शिता पर योगी का जोर

यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, पारदर्शिता पर योगी का जोर

मुख्यमंत्री ने तकनीक आधारित निगरानी मजबूत करने और समयबद्ध भर्ती-पदोन्नति प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Text Size:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक में भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और तकनीक आधारित निगरानी के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में आरक्षण मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी हों.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने की दिशा में यह वर्ष महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्तमान में 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इनमें उप निरीक्षक, आरक्षी, होमगार्ड्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक, कुशल खिलाड़ी और मृतक आश्रित भर्ती के पद शामिल हैं.

बैठक में बताया गया कि आरक्षी एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होगी, जिसके लिए लगभग 28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. अंतिम परिणाम अक्टूबर 2026 तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है.

समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि 9,406 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जारी है. वर्ष 2017 से मई 2026 तक भर्ती बोर्ड ने विभिन्न संवर्गों में 2,21,245 अभ्यर्थियों का चयन किया है, जबकि 1,60,819 पुलिस कर्मियों को पदोन्नति दी गई है.

share & View comments