scorecardresearch
Saturday, 2 May, 2026
होमरिपोर्टयूपी में रूफटॉप सोलर का रिकॉर्ड, 5 लाख से ज्यादा संयंत्र स्थापित

यूपी में रूफटॉप सोलर का रिकॉर्ड, 5 लाख से ज्यादा संयंत्र स्थापित

अप्रैल 2026 में 51,882 इंस्टॉलेशन, देश में नंबर वन बना उत्तर प्रदेश

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रूफटॉप सोलर स्थापना के क्षेत्र में बड़ा रिकॉर्ड बना है. राज्य में अब तक 5,00,115 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं. कुल 8,94,217 आवेदन मिले, जिनमें बड़ी संख्या में स्वीकृति और स्थापना सुनिश्चित की गई. इससे प्रदेश में 1,696.68 मेगावाट की स्थापित क्षमता बनी है. केंद्र सरकार ने ₹3,038.08 करोड़ और राज्य सरकार ने ₹1,000 करोड़ से अधिक की सब्सिडी जारी की है.

यूपी नेडा के डायरेक्टर रविन्दर सिंह के अनुसार प्रदेश में रोजाना करीब ₹5 करोड़ की मुफ्त बिजली पैदा हो रही है और कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कमी आई है. इस क्षेत्र में करीब 5,000 कंपनियों के जरिए 65,000 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिला है.

अप्रैल 2026 में सिर्फ 30 दिनों में 51,882 संयंत्र लगाकर यूपी ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. औसतन 1,729 संयंत्र प्रतिदिन स्थापित हुए, जो अब तक का सबसे ज्यादा है. इस प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है.

share & View comments