नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने हमेशा राष्ट्रीय सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
उत्तराखंड का गठन नौ नवंबर, 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग करके किया गया था.
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उम्मीद जताई कि उत्तराखंड के निवासी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन बनाए रखते हुए राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाते रहेंगे.
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। यहां के लोगों ने राष्ट्र सेवा, वीरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र…
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 9, 2026
मुर्मू ने कहा, ‘‘उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशिष्ट पहचान रखता है. यहां के लोगों ने राष्ट्र सेवा, वीरता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया है. मेरी कामना है कि उत्तराखंड के निवासी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के बीच संतुलन स्थापित करें तथा प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाते रहें.’’