scorecardresearch
Wednesday, 27 May, 2026
होमरिपोर्टपटना रोजगार मेले में दूसरे दिन 3659 युवाओं का चयन

पटना रोजगार मेले में दूसरे दिन 3659 युवाओं का चयन

स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेले में युवाओं का उत्साह. 747 युवाओं को विदेश में नौकरी का अवसर मिला.

Text Size:

नई दिल्ली: पटना के ज्ञान भवन में बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित ‘तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026’ के दूसरे दिन युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मेले में कुल 3659 युवाओं का चयन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में 3050 पुरुष और 609 महिलाएं शामिल हैं. इनमें 747 पुरुष अभ्यर्थियों को विदेश में कार्य करने के लिए चुना गया है.

यह रोजगार मेला स्वास्थ्य एवं सम्बद्ध क्षेत्र में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर बनकर उभरा है. राज्य के दूरदराज जिलों से भी बड़ी संख्या में युवा QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर मेले में भाग लेने पहुंच रहे हैं.

27 मई 2026 तक चलने वाले इस मेले में मेदान्ता, अपोलो, पारस और रुबन जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं.

 

share & View comments