scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमरिपोर्टयूपी में बुनकरों के लिए नई योजना, क्लस्टर मॉडल से बढ़ेगी आय

यूपी में बुनकरों के लिए नई योजना, क्लस्टर मॉडल से बढ़ेगी आय

सीएम योगी के निर्देश, डिजाइन, तकनीक और बाजार से जोड़ने पर जोर

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बुनकरों को सशक्त बनाने के लिए सरकार नई क्लस्टर आधारित कार्ययोजना तैयार कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुनकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार हैं और उनकी आय व सम्मान बढ़ाना प्राथमिकता है.

प्रदेश में करीब 1.99 लाख बुनकर कार्यरत हैं और यूपी देश में छठे स्थान पर है. कालीन, दरी और मैट उत्पादन में राज्य अग्रणी है. वर्ष 2024-25 में हथकरघा निर्यात में यूपी का योगदान 109.40 करोड़ रुपये रहा.

सीएम ने निर्देश दिए कि बुनकर बहुल क्षेत्रों में क्लस्टर बनाकर उत्पादन, डिजाइन, पैकेजिंग और मार्केटिंग को एक साथ जोड़ा जाए. ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी बुनकरों को जोड़ा जाएगा.

पावरलूम बुनकरों के बिजली खर्च घटाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी सरकार काम करेगी.

share & View comments