scorecardresearch
Friday, 2 October, 2026
होमरिपोर्टबिहार में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के नए अवसर, 1.88 लाख करोड़ की योजनाओं पर जोर

बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के नए अवसर, 1.88 लाख करोड़ की योजनाओं पर जोर

Rising Bihar Investor Summit-2026 में सौर ऊर्जा, स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं को लेकर निवेशकों से संवाद

Text Size:

नई दिल्ली: बिहार में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में Rising Bihar Investor Summit-2026 का आयोजन किया गया. ‘बिहार-द इमर्जिंग इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया’ थीम पर आयोजित समिट में उद्योग जगत, निवेशकों और वित्तीय संस्थानों के करीब 200 से 250 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

समिट में ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस रहा. राज्य में बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹1,88,383 करोड़ के नियोजित निवेश की जानकारी दी गई. सौर ऊर्जा, सोलर पार्क, बैटरी स्टोरेज, पंप्ड स्टोरेज, बायोमास और ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश की संभावनाएं सामने रखी गईं.

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बिहार को हाई-ग्रोथ मार्केट बताते हुए निवेशकों से ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में निवेश का आह्वान किया. ऊर्जा सचिव अजय यादव ने बताया कि सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026 को मंजूरी दी है.

पीएम-कुसुम योजना के तहत 2,554 कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को मंजूरी दी गई है, जिससे 2,585 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे. करीब 2.5 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम को भी बढ़ावा देने की योजना है. सत्र के बाद निवेशकों के साथ B2G बैठक में भूमि, स्टोरेज, सौर ऊर्जा और अन्य परियोजनाओं पर चर्चा हुई.

share & View comments