नई दिल्ली: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को बोर्ड ऑफिस स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहे पर उनकी 136वीं जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने संविधान निर्माण में डॉ. आंबेडकर के योगदान को अविस्मरणीय बताया और उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा.
मुख्यमंत्री ने संविधान की मूल प्रस्तावना का वाचन कर ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर अमर रहें’ के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक समरसता और समानता के सिद्धांतों पर काम कर रही है.
डॉ. यादव ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने आंबेडकर से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने महिला सशक्तिकरण और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को ऐतिहासिक पहल बताया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे.
