scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमरिपोर्टमैनपुरी-इटावा में बनेगा ‘सारस सर्किट’, इको टूरिज्म और सारस संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

मैनपुरी-इटावा में बनेगा ‘सारस सर्किट’, इको टूरिज्म और सारस संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

वन विभाग और यूपी ईको टूरिज्म विकास बोर्ड के माध्यम से विकसित किए जा रहे इस सर्किट में प्रवेश द्वार, व्यू पॉइंट, बोटिंग स्पॉट, बटरफ्लाई गार्डन, इंटरप्रिटेशन सेंटर, पार्किंग और फूड कियोस्क जैसी सुविधाएं बनाई जाएंगी.

Text Size:

लखनऊ: योगी सरकार प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस (क्रेन) के संरक्षण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मैनपुरी और इटावा में सारस सर्किट विकसित कर रही है. इसके तहत मैनपुरी के किर्थुआ, सहस, कुर्रा जरावां, सौज और समन के साथ इटावा के सरसई नावर और परौली रामायण वेटलैंड क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा.

वन विभाग और यूपी ईको टूरिज्म विकास बोर्ड के माध्यम से विकसित किए जा रहे इस सर्किट में प्रवेश द्वार, व्यू पॉइंट, बोटिंग स्पॉट, बटरफ्लाई गार्डन, इंटरप्रिटेशन सेंटर, पार्किंग और फूड कियोस्क जैसी सुविधाएं बनाई जाएंगी.

इस पहल का उद्देश्य सारस पक्षी और वेटलैंड्स के संरक्षण के साथ स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना है. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पर्यटकों व ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.

share & View comments