scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमरिपोर्टश्रीनगर में सीएम धामी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में लिया हिस्सा

श्रीनगर में सीएम धामी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में लिया हिस्सा

पदयात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, श्रीनगर की सड़कों पर दिखा उत्साह.

Text Size:

श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत पदयात्रा में हिस्सा लिया.

पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. श्रीनगर की सड़कों पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया.

कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने, सुशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. पदयात्रा के बाद आयोजित जनसभा में भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और उत्साह देखने को मिला.

share & View comments