scorecardresearch
Monday, 24 August, 2026
होमरिपोर्टरायबरेली में सीएम योगी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक के अवध केसरी स्मृति सभागार का किया

रायबरेली में सीएम योगी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक के अवध केसरी स्मृति सभागार का किया

रायबरेली में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर राखी बांधी. मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार दिए.

Text Size:

रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे. यहां उन्होंने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा. इस दौरान मुख्यमंत्री का रुद्राक्ष का पौधा और त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया गया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने अवध केसरी स्मारिका का विमोचन किया. डाक विभाग की ओर से तैयार किए गए विशेष आवरण का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का बटन दबाकर लोकार्पण किया.

कार्यक्रम में राना बेनी माधव बख्श सिंह की जीवन यात्रा और उनके शौर्य एवं पराक्रम पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई.

कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री राकेश सचान, मंत्री मनोज पांडेय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह, विधायक अदिति सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

रायबरेली में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर राखी बांधी. मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार दिए.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे दिए. उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी और अन्य सामान भी वितरित किए.

इस दौरान रायबरेली के विकास में प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कामों को लघु फिल्म के जरिए दिखाया गया.

सपेरा समुदाय के 60 लोगों को अब तक आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने समुदाय के पांच प्रतिनिधियों को मंच पर आवासीय पट्टे दिए. सीएम के हाथों संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी और राजनंदिनी को आवासीय पट्टे मिले.

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, महिलाओं को दी फलों की टोकरी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर खीर खिलाकर कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया. उन्होंने बच्चों को दुलारा और उन्हें चॉकलेट और खिलौने भी दिए. सीएम ने महिलाओं को फलों की टोकरी भी दी.

मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली.

share & View comments