scorecardresearch
Tuesday, 3 November, 2026
होमरिपोर्टखटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन, जाम से मिलेगी राहत

खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन, जाम से मिलेगी राहत

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ी होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वालों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

Text Size:

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही जाम की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने खटीमा की जनता के स्नेह और अपनापन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है. यहां की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें लगातार प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है. क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं. राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण, आईटीआई और बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण सहित शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे जैसी सुविधाओं के विकास से स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है. इसके साथ ही किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए चीनी मिल के संचालन, गन्ने की समय पर पेराई और भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं. ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नगर बनाना उनकी प्राथमिकता है. क्षेत्र के विकास से जुड़े काम आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखे जाएंगे.

इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे. इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया.

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

share & View comments