scorecardresearch
Monday, 25 May, 2026
होमरिपोर्टमदरसा बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का दबदबा, टॉप-3 पर बेटियों ने किया कब्जा

मदरसा बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का दबदबा, टॉप-3 पर बेटियों ने किया कब्जा

योगी सरकार के तहत 94.30% छात्राएं पास, 29 हजार से अधिक छात्राओं ने सफलता हासिल कर शिक्षा क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 परीक्षा में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस वर्ष 29 हजार से अधिक छात्राएं सफल हुई हैं और उनका कुल सफलता प्रतिशत 94.30 रहा है. छात्राओं ने टॉप रैंकिंग में भी अपना दबदबा कायम किया है. यह उपलब्धि शिक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है.

सीनियर सेकेंडरी (आलिम) परीक्षा में टॉप-3 स्थान पर छात्राओं ने कब्जा जमाया. वाराणसी की जुमी फरीन ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. शाइस्ता परवीन और उम्मुल खैर ने 82.40 प्रतिशत अंक के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया. कई अन्य छात्राओं ने भी टॉप-10 में जगह बनाई.

सेकेंडरी परीक्षा में भी छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा. गोरखपुर की शाइमा परवीन ने 89.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. कुशीनगर और लखनऊ की छात्राओं ने भी टॉप-10 में जगह बनाई.

राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार मदरसा शिक्षा को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

share & View comments