scorecardresearch
Wednesday, 10 June, 2026
होमरिपोर्टकांग्रेस ने हार के डर से नामांकन पत्र में गलती की, अब बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही है: मोहन यादव

कांग्रेस ने हार के डर से नामांकन पत्र में गलती की, अब बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप लगा रही है: मोहन यादव

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के उस आरोप के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

Text Size:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हार के डर से कांग्रेस ने खुद ही नामांकन पत्र में गलतियां कीं और अब इसका दोष भाजपा तथा चुनाव आयोग पर मढ़ रही है.

भोपाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के मामले में ऐसा लगता है कि हार के डर से कांग्रेस ने खुद ही फॉर्म में गलती कर दी. उस सीट पर कांग्रेस के कई नेता नजर लगाए हुए थे. यह पूरी तरह लापरवाही का मामला है. यदि वर्षों से राजनीति में रहने के बाद भी कोई फॉर्म सही से नहीं भर पाता, तो यह उनकी आंतरिक विफलता है.”

मुख्यमंत्री ने भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी सामान्य कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा पर विश्वास करती है.

उन्होंने कहा, “भाजपा में महेश केवट जैसे साधारण कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी को सम्मान मिलता है. हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतेंगे.”

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के उस आरोप के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

share & View comments